कपाली (Afroz Mallik) नगर परिषद क्षेत्र के बंधुगोड़ा वार्ड 14 में 7 लाख 59 हजार 900 रुपए की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का शनिवार को विधायक सविता महतो ने किया. इससे पहले बस्ती वासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया.

आपको बता दें कि बंधुगोड़ा में शकील कुरेशी के घर होते हुए मास्टर साहब के घर निर्मित उक्त सड़क की कुल लंबाई 525 फीट है. इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. विधायक सविता महतो ने कहा कि आस- पास के क्षेत्र में भी रोड की समस्या को दूर किया जाएगा और जिस सड़क का निर्माण हो रहा है उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फरीद, उपाध्यक्ष नौशाद आलम, मोहम्मद अरशद, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल हक, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद जमशेद आलम समेत बस्ती के कई गणमान्य लोग शामिल थे.

