चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित खड़िया कोचा और हांसाडुगरी इलाके में जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ घरों में पानी घुस गया. इस दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष वहां फंस गए.

विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार और नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. कपाली नगर परिषद के प्रशासक गोपी कृष्णा ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. कहा अगर किसी जरूरतमंद को ठहरने या अन्य किसी सहायता की आवश्यकता हो तो वह नगर परिषद के हेल्पलाइन नंबर 7366068030 पर संपर्क कर सकता है. नगर परिषद हर संभव मदद के लिए तैयार है.
video

विज्ञापन
