चांडिल/ Afroz Mallik कपाली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बुधवार दोपहर आसना सिटी कॉलोनी की चारदीवारी अचानक भरभरा कर गिर गई. गनीमत रही कि घटना के समय दीवार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार मूसलधार बारिश हो रही थी. जिसके चलते दीवार कमजोर होकर गिर गई. घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है. लोग चारदीवारी की मरम्मत और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
