कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पहली बार 32 हजार रुपये का चालान काटा जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई.

बता दें कि पुलिस ने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर JH05CL-5636) पर चार नाबालिग युवकों को बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के सवार होकर गुजरते हुए रोका. जांच में हेलमेट और लाइसेंस की अनुपस्थिति के साथ एक मोटरसाइकिल पर चार सवारों के नियम उल्लंघन की पुष्टि हुई. इसके बाद यातायात नियमों के तहत लगभग 32 हजार रुपये का चालान काटा गया. प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध, नशाखोरी और स्टंटबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

