चांडिल/ Afroj Mallick

कपाली क्षेत्र में लगातार जमीन से जुड़ी गुंडागर्दी, नशाखोरी, सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी और नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल की रश ड्राइव व ट्रिपल लोडिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस स्थिति को देखते हुए कपाली पुलिस अब सख्त रुख अपना रही है.
इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. खासकर वे लोग जो सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर ट्रिपल सवारी, तेज रफ्तार व बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत कपाली ओपी को दें. ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे. पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

