चांडिल/ Afroj Mallick कपाली नगर परिषद क्षेत्र के लोग लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान हैं. बारिश होते ही गलियां और मुख्य सड़कें पानी से भर जाती हैं. लोग अपने घरों से निकलने में कठिनाई का सामना करते हैं. बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है. रोजाना हजारों लोग इस समस्या से जूझते हैं. नालियों की सफाई समय पर नहीं होती. पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है. जर्जर सड़कें स्थिति को और गंभीर बनाती हैं.

बरसात का मौसम आते ही यह समस्या विकराल रूप ले लेती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनका कोई गुनाह नहीं कि उन्हें हर साल जलजमाव झेलना पड़ता है. लोग पूछ रहे हैं कि प्रशासन कब तक आंख मूंदे रहेगा और समस्या का स्थायी समाधान कब होगा. स्थानीय नागरिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कपाली क्षेत्र में तुरंत स्थायी ड्रेनेज सिस्टम की योजना बनाई जाए. जर्जर नालियों और सड़कों की मरम्मत की जाए. नियमित सफाई की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
