चांडिल/ Afroj Mallick

विज्ञापन
सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी के नवनियुक्त प्रभारी धिरंजन कुमार का झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय नेता मोहम्मद अरशद द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर मोहम्मद अरशद ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं.
स्वागत के दौरान अरशद ने क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं, जनसामान्य की अपेक्षाओं और विधि- व्यवस्था की स्थिति से प्रभारी को अवगत कराया. उन्होंने उम्मीद जताई कि धिरंजन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी. इस दौरान कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

विज्ञापन
