चांडिल/ Afroj Mallick

विज्ञापन
कपाली में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. विशेषकर कच्ची सड़कों पर भारी जलजमाव के कारण न सिर्फ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाड़ियाँ भी इस समस्या से जूझ रही हैं.
सोमवार को एक कचरा गाड़ी जलजमाव में हुए कादो (दलदल) के बीच फंस गई. जिसे बड़ी मशक्कत के बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक मोहम्मद अलाउद्दीन की मदद से बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो हालात और बदतर हो सकते हैं.

विज्ञापन
