चांडिल Afroj Mallick कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया और लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए.

चांडिल के एसडीपीओ अरविंद बिनहा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.
वहीं कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय या दबाव के मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

