कपाली/ Afroz Mallik नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 20 से मोहम्मद सभान उर्फ सिंटू ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है. प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि नगर परिषद गठन के बाद भी वार्ड 20 की समस्याएं अब तक जस की तस बनी हुई हैं.

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना समर्थन देकर विजयी बनाती है तो वार्ड में शिक्षा, रोजगार, सड़क, नाली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के किसी भी निवासी को समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा. मोहम्मद सभान उर्फ सिंटू ने दावा किया कि उन्हें वार्ड संख्या 20 की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है.
उन्होंने बताया कि आगामी 3 फरवरी मंगलवार को सुबह 10 बजे कपाली ओपी पुलिस के समीप स्थित कार्यालय से समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान करेंगे. नगर निकाय चुनाव को लेकर कपाली क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं.

