चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सरवर आलम के समर्थन में शुक्रवार को भव्य रोड शो और पदयात्रा निकाली गई. कपाली की सड़कों पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा. रोड शो में विधायक सविता महतो स्वयं शामिल हुईं और जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व किया. उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से सरवर आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

कार्यक्रम की शुरुआत कमारगोड़ा से हुई, जो अलग- अलग मोहल्लों से गुजरते हुए बंधुगोड़ा में जाकर संपन्न हुआ. पूरे मार्ग में जगह- जगह स्थानीय लोगों ने रोड शो का स्वागत किया और उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाए.

विधायक सविता महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कपाली के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सरवर आलम को क्रम संख्या 10, चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ पर अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं.

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, मो. अरशद, शंकर लायेक और मिलन तंतुवाई समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे.

