चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 20 से सियासी समीकरण बदल गया है. युवा प्रत्याशी मोहम्मद मोकीम ने चुनाव मैदान से हटने का फैसला लिया है. मोकीम ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी और चांडिल पहुंचकर नामांकन फॉर्म भी खरीदा था. उन्हें आज़ाद समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त था और वे सक्रिय रूप से चुनावी तैयारी में जुटे हुए थे.

इसी बीच जानकारी मिली कि वार्ड 20 से मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू भी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. शाबान उर्फ सिंटू के प्रति क्षेत्र में दिख रहे उत्साह और मजबूत जनसमर्थन को देखते हुए मोहम्मद मोकीम ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सिंटू को समर्थन देने की घोषणा की.
इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रेस के माध्यम से वार्ड 20 के मतदाताओं से अपील की कि वे मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके.

