चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में स्थित शमसाद स्टोर के समीप की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह- जगह कीचड़ जमा है, जिससे आम लोगों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सड़क पर कीचड़ की वजह से बारिश के समय फिसलने का डर बना रहता है. पानी भरने से राहगीरों को रोजाना परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता पर लिया जाए और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

विज्ञापन
