चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. जहां अलबेला गार्डन इमली चौक के समीप पिंटू महतो का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के समय घर के लोग बगल के दूसरे कमरे में सोए हुए थे, जिससे कोई घायल नहीं हुआ.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं. घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के अन्य जर्जर कच्चे मकानों की तुरंत जांच कराई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो.

विज्ञापन
