कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला -खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत इस्लाम नगर क्रॉस रोड नंबर 3 मजार गली के रहने वाले नियाज खान उम्र 47 वर्ष अपने घर के पास से लापता है.

विज्ञापन
इस संबंध में नियाज खान के जीजा अशफाक अहमद ने कपाली ओपी में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें अशफाक अहमद ने कहा है कि उसका साला नियाज खान सुबह 5 बजे से घर से लापता है. उसने और उसके परिवार वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की पर नियाज खान का कहीं कोई पता नहीं चला.
नियाज खान ने काला पेंट, क्रीम शर्ट और जैकेट पहना हुआ है. लापता नियाज खान के मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा है. वही कपाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Exploring world
विज्ञापन
