कपाली/ Afroz Mallik लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर को सरायकेला से जोड़ने वाली जाबिर पुलिया रविवार को एकबार फिर से पूरी तरह से जलमग्न हो गई. तेज बारिश के चलते पुलिया पर पानी का बहाव इतना अधिक हो है कि वाहनों और राहगीरों का आना- जाना घंटों बाधित रहा.

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण यह समस्या हर वर्ष बारिश में दोहराई जाती है. स्कूल जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया पर स्थायी जल निकासी और ऊंचाईकरण का कार्य किया जाए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द स्थायी समाधान के लिए पहल करें. बारिश थमने और जलस्तर घटने के बाद फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेकिन जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक यह परेशानी बनी रहेगी. क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे.

