चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से आम जनता की जान पर खतरा मंडरा रहा है. क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल चारों ओर से घनी झाड़ियों में घिरे हुए हैं. बरसात के मौसम में इन झाड़ियों के कारण शॉर्ट सर्किट, आगजनी और करंट लगने जैसी गंभीर घटनाओं का हर समय खतरा बना हुआ है.

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे स्पष्ट होता है कि विभाग आम जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह उदासीन है.
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पोल और ट्रांसफार्मर के आसपास की झाड़ियां नहीं हटाई गईं और क्षतिग्रस्त तार व पोल की मरम्मत नहीं की गई, तो संभावित बड़ी दुर्घटना के लिए बिजली विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
