चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह में बुधवार शाम उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक होटल के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई. सिलेंडर में आग लगते ही आसपास के लोग भयभीत होकर इधर- उधर भागने लगे और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गीले कपड़ों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. उनकी सूझबूझ और तत्परता के कारण आग ज्यादा फैल नहीं सकी और समय रहते ही बुझा दी गई. इस वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया.
सूत्रों के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, आग से कुछ सामान क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई.

विज्ञापन
