चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सार्वजनिक पार्क की दुर्दशा ने लोगों को निराश कर दिया है. जिस पार्क में बच्चों के खेलने और आमजन के मनोरंजन का स्थल होना चाहिए था, वह अब कचरे का डंपिंग यार्ड बन चुका है.

जानकारी के अनुसार, कपाली नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों से टाटा मैजिक वाहनों के जरिए कचरा उठाने के बाद सीधे नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित इस पार्क में फेंका जाता है. इसके बाद कचरे को ट्रैक्टर में लोड कर अन्यत्र ले जाया जाता है. इस अस्थायी व्यवस्था के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैलने लगी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कपाली क्षेत्र का कचरा नदी किनारे डंप किया जाता था, लेकिन बारिश के दिनों में सड़क जर्जर हो जाने से छोटी गाड़ियां वहां फंसने लगीं. नतीजतन नगर परिषद ने अस्थायी समाधान के रूप में पार्क को ही डंपिंग यार्ड बना दिया. निवासियों का कहना है कि इस कदम से पार्क का वास्तविक उद्देश्य समाप्त हो गया है. लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करने और पार्क को उसकी मूल स्थिति में लौटाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
