कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कपाली टीओपी क्षेत्र स्थित अशर्फी मस्जिद के मुख्य गेट के पास मुख्य सड़क पर एक नाली चेंबर का ढक्कन लंबे समय से खुला पड़ा है. इस कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

यह स्थान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां दिनभर राहगीरों, वाहन चालकों, नमाज़ियों और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की आवाजाही रहती है. खुले चेंबर के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विशेष रूप से बारिश के समय यह चेंबर पानी में पूरी तरह छिप जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है.
हालांकि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस चेंबर को ढका जाए और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए.

