कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा सामुदायिक भवन में पंडित रघुनाथ मुरमू महिला समिति द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इस महा रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया समाचार लिखे जाने तक 25 लोगों ने रक्तदान कीया था. वही पंडित रघुनाथ मुरमू महिला समिति के सदस्य अजय कुमार ने कहा कि हमारी समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा रक्तदान का कार्य बहुत ही अच्छा चल रहा है और रक्तदान करने आए सभी लोगों को और ब्लड बैंक की तरफ से आए सदस्यों को धन्यवाद देता हूं.
वही पंडित रघुनाथ मुरमू महिला समिति की सदस्य सुमीता मुर्मू ने कहा कि रक्तदान करके ही किसी के जीवन को हम बचा सकते हैं और रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती है बल्कि शरीर और स्वस्थ हो जाता है.

Exploring world
