जमशेदपुर/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो पुल के समीप पुराने रंजिश में मानगो के एक युवक पर युवकों ने चपड़ से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. युवक की पहचान मानगो निवासी फरदीन खान (20) के रूप में हुई है.

विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि 2 साल पूर्व गोलमुरी के युवकों के साथ फरदीन का विवाद हुआ था. मामला सुलझ जाने के बाद भी इस घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने बताया कि अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि चापड़ लेकर टीएमएच तक पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी. परिजनो ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन
