चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को नशेबाजी और अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने पूर्व से चिन्हित गुप्त स्थानों समेत अन्य संदिग्ध इलाकों में अचानक दबिश दी.

अभियान के दौरान कई नशेड़ी पकड़े गए, जिन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया. वहीं, अड्डेबाजी कर रहे युवाओं को भी समझाया गया और भविष्य में ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. पुलिस ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संपर्क कर अपील की कि यदि वे अपने आस- पास किसी प्रकार की नशा सेवन या अड्डेबाजी की गतिविधि देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे. कपाली पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे.

