कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास पुलिस ने मंगलवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत एक यामाहा आर15 बाइक को जप्त किया है. बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उस पर तीन युवक सवार थे.

विज्ञापन
कपाली ओपी प्रभारी ने जानकारी दी कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इलाके में नशाखोरी, अड्डेबाजी और बाइक की टेस्ट ड्राइव करने जैसी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. थानेदार ने चेतावनी दी कि असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

विज्ञापन
