कांड्रा/ Bipin Varshney कोरोना काल से बंद पड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर कांड्रा के गणमान्य लोगों और मुखिया प्रतिनिधि ने सांसद जोबा मांझी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए उन्हें अन्य स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है.

विज्ञापन
सांसद जोबा मांझी ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मामले में रेलवे अधिकारियों से बात करेंगी और ठहराव बहाल कराने का प्रयास करेंगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू होगा.

विज्ञापन
