कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान में खड़ी सुपर स्टार यात्री बस से बुधवार रात बैटरी की चोरी कर ली गई. चोरों ने बस की खिड़की से अंदर घुसकर बैटरी चोरी की और बाहर खड़े अपने साथी को पकड़ाया. इस घटना में एक से अधिक चोरों की संलिप्तता दिखाई दे रही है.

विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश
बस चालकों ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया है. उनका कहना है कि इससे पहले भी बसों में जैक, म्यूजिक सिस्टम, मेन रोड स्थित दुकानों में चोरी और कॉलोनी के घरों में चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इन मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है.
चोरी की घटनाएं बढ़ीं
कांड्रा में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है. अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और चोरों को पकड़ने में सफल होती है या नहीं.

विज्ञापन
