कांड्रा (विपिन वार्ष्णेय) थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर बी-25 निवासी काशीनाथ दास के घर बीती रात चोरों ने हाथ साफ करते हुए सनसनी फैला दी है. सूचना पर पहुंची कांड्रा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व काशीनाथ दास भाईदूज मनाने अपनी बहन के घर टेल्को गए हुए थे. इसी बीच बीती रात चोरों ने उनके घर के दरवाजे का कुंडी समेत ताला उखाड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने बाउंड्री का गेट खुला देख दरवाजे की ओर ध्यान दिया तो ताला उखड़ा हुआ देखा. जब अंदर जाकर देखा गया तो अलमीरा, बक्सा, अटेची वगैरह खुला पाया एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था. जिसकी सूचना पड़ोसी द्वारा मकान मालिक एवं पुलिस को दी गई.
video
वहीं पुलिस मकान मालिक के आने की प्रतीक्षा कर रही है उसके बाद ही नुकसान की जानकारी हो पाएगी. कॉलोनी के भीतर चोरी की घटना से कोलोनी वासी दहशत में हैं.

Exploring world
