कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर मंगलवार को कांड्रा थाना क्षेत्र में अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.
ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और चालकों को सख्त चेतावनी दी.

ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है.
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि मुख्य मार्गों पर अनावश्यक पार्किंग से बचें.
अभियान के दौरान कई होटल और दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया.
होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के आगे किसी भी वाहन की पार्किंग की अनुमति न दें. ट्रैफिक प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अगर दोबारा किसी होटल या व्यक्ति को इस तरह वाहन पार्क करते पाया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
