कांड्रा/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप सोमवार अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना में ट्रक संख्या AP 39VE 5435 ने टेलर संख्या NL 01K 3479 में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि टेलर में लदा कंटेनर सड़क पर गिर गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर रेलिंग से जा टकराया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में खाली सिलेंडर लोड था.

विज्ञापन
दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.

विज्ञापन
