कांड्रा: मंगलवार की देर रात चौका कांड्रा मार्ग के घुमावदार मोड़ पर ट्रक संख्या JH02N4291 पलट गई. राहगीरों के अनुसार गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी. वहीं इसकी सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा थाना को दी गई. वाहन पलटने से जेएआरडीसीएल का लगभग 40 फीट रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
वही मौके से ड्राइवर फरार हो गया. सूचना के अनुसार ट्रक थम्सअप कंपनी का कोल्ड ड्रिंक्स लेकर रांची से सरायकेला जा रहा था. सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस पहुंची एवं गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. गाड़ी मालिक द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लोड कोल्ड ड्रिंक्स को दूसरी गाड़ी में लोड किया जा रहा है. बताते चलें कि चौका कांड्रा मार्ग की घाटियों पर कई घुमावदार मोड़ एवं अंधकार होने के वजह से अक्सर दुर्घटना होती रहती है.
विज्ञापन

