कांड्रा/ Bipin Varshney रथ यात्रा के मद्देनजर कांड्रा थाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की. जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हुई. शांति समिति की बैठक आमतौर पर त्योहारों और विशेष अवसरों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए की जाती है.

विज्ञापन
शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा और रथ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए योजना बनाई गई एवं सभी समुदाय के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. बैठक के दौरान झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, रथ यात्रा के अध्यक्ष विजय महतो, सुबोध सिंह एवं ग्रामीण उपस्थित हुए.

विज्ञापन
