कांड्रा/ Bipin Barshney बाजार स्थित श्री श्री महावीर मंदिर कमिटी की बैठक मंगलवार शाम सचिव हितेश वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.

मंदिर परिसर की व्यवस्था, जुलूस की तैयारी, सुरक्षा, साफ- सफाई और विद्युत सज्जा सहित विभिन्न विषयों पर निर्णय लिए गए. वर्ष 2025- 26 के आय- व्यय का लेखा- जोखा भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने संतोष जताते हुए पारदर्शिता की सराहना की. इसके बाद पूर्व कमिटी को भंग कर वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया.
अध्यक्ष हितेश वार्ष्णेय, सचिव देवनाथ साव, सह सचिव प्रवीन अग्रवाल एवं तुलसी दास, कोषाध्यक्ष गिरीश वार्ष्णेय एवं रंजित नाथ सेन (पीनू), उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, सह उपाध्यक्ष राहुल प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई.
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों ने रामनवमी पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया. बैठक में बड़ी संख्या में कमिटी सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे.

