कांड्रा/ Bipin Varshney पंचायत द्वारा पूर्व में निर्मित पेबर्स ब्लॉक बिछे सड़क को सिनेमा हॉल कॉलोनी के निवासियों ने अपनी मेहनत और सहयोग से पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा के नेतृत्व में ऊंचा किया. इस सड़क पर जलजमाव की समस्या थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी.

बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार अनुरोध करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए स्थानीय लोगों ने खुद ही इस समस्या का समाधान करने का फैसला किया. सिनेमा हॉल कॉलोनीवासियों की पहल पर निवासियों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए इस सड़क को ऊंचा करने का काम किया.
देखें video
होनी सिंह मुंडा ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जो सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना को दर्शाती है. सड़क को ऊंचा करने से जलजमाव की समस्या का समाधान हो गया है और अब लोगों को आवागमन में आसानी होगी. यह एक अच्छा उदाहरण है कि जब लोग एकजुट होकर काम करते हैं, तो वे अपने समुदाय की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इसमें विश्वनाथ साव, सतीश महतो, संजय वर्मा, सागर शर्मा, मुकेश साव, रोशन कुमार सिंह, अजय बाउरी, अमन शुक्ला, आलोक महंती, पिंटू महापात्र आदि का खासा योगदान रहा.
बाईट
होनी सिंह मुंडा (पूर्व मुखिया)

