कांड्रा (Bipin Varshney) रविवार को कांड्रा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेयाड़दा गांव में तालाब किनारे संचालित हो रहे एक अवैध महुआ शराब चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 15 लीटर महुआ शराब के साथ अन्य सामग्रियां बरामद की.

विज्ञापन
साथ ही करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ शराब मौके पर ही विनिष्ट कर दिया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही सरगना चरण टुडू भागने में सफल रहा.
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उन्हें रेयाड़दा गांव में तालाब के किनारे अवैध शराब चुलाई की सूचना मिल रही थी. जिस के सत्यापन हेतु एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की दबिश पड़ते ही शराब कारोबारी जंगली रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सब इंस्पेक्टर चन्दन कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन

