कांड्रा/ Bipin Varshney “प्रहरी” पहल के तहत पुलिस अधीक्षक सरायकेला- खरसावां के निर्देशानुसार शनिवार शाम कांड्रा थाना प्रभारी ने अपने बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्ती की. गश्ती दल ने कांड्रा बाजार, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, कॉलोनी क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों में भ्रमण कर आम जनता से संवाद किया और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

इस दौरान पुलिस टीम ने नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कई स्थलों का निरीक्षण किया. कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि “प्रहरी” पहल के तहत यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
