कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार शाम कांड्रा थाना क्षेत्र की मेन रोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने अपने दलबल के साथ पैदल मार्च करते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन
अभियान के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के संदेश दिए गए. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन
