कांड्रा/ Bipin Varshney थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह एसडीओ के आदेश पर स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी की. जहां पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. बताते चलें कि एसडीओ को लगातार नदियों से अवैध बालू उठाव की सूचना मिल रही है. सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए छापामारी करवाई है.

विज्ञापन
जहां कांड्रा थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर अचानक छापामारी की गई लेकिन घाट से बालू खनन करते किसी को भी नहीं पाया गया. मौके पर अंचल कर्मचारी रोशन लाल महतो के साथ एसआई सुनील कुमार भोक्ता एवं शिवजी सिंह दलबल के साथ पहुंचे थे.
विज्ञापन

