कांड्रा/ Bipin Varshney अमलगम कंपनी के मजदूर मनीष बाजपेई की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. गुरुवार शाम मृतक मनीष के शव के साथ उनके बेटे अभिनव बाजपेई, सैकड़ों मजदूर और ग्रामीण अमलगम स्टील गेट पर जुट गए. यहाँ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व संगठन के महामंत्री राजीव पांडे कर रहे हैं.

धरना देने पहुंचे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष की मौत में कई सवाल खड़े हैं और कंपनी घटना की वास्तविकता छिपाने का प्रयास कर रही है. शव के सामने बैठकर मजदूरों ने नारेबाजी की और कहा कि जब तक परिजनों को न्याय नहीं मिलता, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
महामंत्री राजीव पांडे ने कहा कि “मनीष की मौत केवल दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि इसमें कई संदिग्ध पहलू हैं. परिवार को न्याय मिलना जरूरी है. कंपनी को मुआवजा, नौकरी और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए बाध्य किया जाए.”
धरना स्थल पर माहौल भावुक हो गया जब मनीष के परिजन रो-रोकर न्याय की मांग करने लगे. संगठन ने मृतक परिवार को मुआवजे की मांग भी की है.
पुत्र
पुलिस ने पहले ही आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल व संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है.
अमलगम स्टील गेट पर शव के साथ दिया गया यह धरना देर शाम तक जारी रहा और श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है.
राजीव पांडे (मजदूर नेता)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
