सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के कांड्रा ग्राम निवासी 77 वर्षीय श्यामा देवी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे से लापता हैं. उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

परिजनों के अनुसार श्यामा देवी को अंतिम बार कांड्रा स्थित कंचन होटल के पास देखा गया था. वह वहां से मिठाई लेकर घर लौटने की बात कहकर निकली थीं. इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता होने के समय वह लाल सूती साड़ी, लाल स्वेटर और लाल- काला मिक्स शॉल ओढ़े हुए थीं. परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है.
श्यामा देवी के पुत्र राज नारायण ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय स्तर पर दी गई है और परिवार अपने स्तर से भी तलाश में जुटा है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को श्यामा देवी कहीं भी दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके. परिवार ने लोगों से मानवीय आधार पर सहयोग की अपील करते हुए मोबाइल नंबर- 9905382682, 9508662812 पर संपर्क करने या नजदीकी थाना को सूचना देने का अनुरोध किया है.

