सरायकेला/ Bipin Varshney कांड्रा मुख्य बाजार में शनिवार को विक्रेताओं ने बाजार के संवेदक सोनू कुमार गुप्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. विक्रेताओं का आरोप है कि संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से मासूल वसूला जा रहा है और तय शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है. विरोध करने पर संवेदक के लोग व्यापारियों को धमकाते हैं और दुकान लगाने से रोकने की कोशिश करते हैं.

विक्रेताओं ने बताया कि पहले तय मासूल ₹20 था, लेकिन अब ₹50,80,100, और 150 तक वसूला जा रहा है. ठेला-फेरी लगाने वालों से भी जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं. इस मनमानी से छोटे व्यापारियों और गरीब विक्रेताओं का जीवन-यापन कठिन हो गया है.
पीड़ित विक्रेताओं ने सामूहिक रूप से कांड्रा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा और मदद की गुहार लगाई. उन्होंने मांग की कि बाजार में पारदर्शी वसूली व्यवस्था लागू की जाए और संवेदक की मनमानी पर रोक लगाई जाए.
विक्रेता प्रीतोष कुमार गुप्ता ने कहा, “संवेदक के लोग तय शुल्क से दोगुना मासूल मांगते हैं. विरोध करने पर हमें धमकाया जाता है. हम रोज़ की कमाई से परिवार चलाते हैं, ऐसे में यह अत्याचार अब और सहन नहीं होगा. हमसे ₹20 की जगह 50,80,100, और 150 तक वसूला जा रहा है. गरीब ठेला वालों से भी जबरन पैसे लिए जाते हैं. अगर आवाज़ उठाते हैं, तो दुकान लगाने नहीं दिया जाता. इस मामले पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी शिकायतें मुझे मिल रही हैं. इस संबंध में सभी संवेदकों को बुलाकर स्थिति का निष्कर्ष निकाला जाएगा ताकि किसी भी विक्रेताओं को परेशानी न हो. विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
