कांड्रा/ Bipin Varshney रविवार शाम को मां मनसा की आराधना क्षेत्र में धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ ने मां मनसा से सुख- समृद्धि की कामना की.

पूजा के दिन भक्तों ने पारंपरिक रीति- रिवाजों का पालन करते हुए तालाब में स्नान किया और माथे पर घट लेकर मंदिर पहुंचे. गाजे- बाजे के बीच पूजा स्थल पर भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा. पूजा के बाद अहले सुबह मां मनसा के समक्ष बलि दी जाएगी, और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनसा पूजा की धूम देखने को मिली और दर्जनों स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए. श्रद्धालुओं ने देवी की उपासना कर सुख- समृद्धि की कामना की. इस दौरान सुबह से ही क्षेत्र की फल- फूल की दुकानों पर चहल- पहल बनी रही और पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर नजर आया.

