कांड्रा/ Bipin Varshney बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी न्यू यूथ क्लब द्वारा आयोजित काली पूजा का आयोजन इस वर्ष अत्यंत भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. पूजा पंडाल को रंग- बिरंगी रोशनियों और सुंदर सजावट से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

पूजा के अवसर पर दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने माता काली की पूजा- अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा पंडाल में भक्तों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.
पूरी कमिटी ने पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समिति के सदस्य दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे रहे. कमिटी के अध्यक्ष बप्पा पात्रो ने बताया कि यह पूजा हर वर्ष सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बनकर क्षेत्रवासियों को जोड़ती है.

