कांड्रा. श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी कांड्रा बाजार का पुनर्गठन किया गया. मंगलवार को काली मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पूजा कमिटी का विस्तार हुआ. इस दौरान सर्वसम्मति से बप्पा पात्रो को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया.

बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु सदस्यों के बीच दायित्वों का विभाजन किया गया. उपस्थित सभी ने एकजुट होकर टीमवर्क के जरिए इस वर्ष भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया. कमिटी ने निर्णय लिया कि इस वर्ष आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पंडाल की व्यवस्था की जाएगी.
बैठक में काली पूजा के पूर्व सदस्य और कांड्रा वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
पदाधिकारियों की सूची:
मुख्य संरक्षक – होनी सिंह मुंडा, लालबाबू महतो, राम हांसदा
संरक्षक – अशोक वार्ष्णेय, यशपाल सिंह, राजू प्रसाद, गौरी रजक, विमान सेनापति,दुर्गा राव,कुनु घटवारी, रंजित मोदक, राहुल सिंघा, प्रकाश बर्मन,अमर दे, तुलसी दास.
अध्यक्ष – बप्पा पात्रो.
उपाध्यक्ष – अशोक सिंह, विपिन वार्ष्णेय, मनीष प्रसाद, मनोज साव, रंजित सेन, गौरांग नायक.
सचिव – गिरीश वार्ष्णेय, राहुल रजक, अमरदीप नंदी.
कोषाध्यक्ष – दिलीप दे, रंजित मोदक, मनोज प्रसाद, सुनील ठाकुर.
बैठक में यह तय किया गया कि समाज और श्रद्धालुओं के सहयोग से इस बार का काली पूजा उत्सव और भी भव्य व ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. बैठक का संचालन हितेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया.

