कांड्रा/ Bipin Varshney हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर कांड्रा में शुक्रवार 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई.

कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, चित्रकला, भाषण और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बालिका शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया. यह आयोजन बालिकाओं के अधिकार और समाज में उनकी भूमिका को उजागर करने का अवसर रहा.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती जबा दास ने की. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बेटियां सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की पहचान होती हैं. उन्हें समान अवसर और सम्मान देना हम सबका दायित्व है.”
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा. अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों और प्रतिभा की सराहना की गई, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह की भावना और मजबूत हुई.

