कांड्रा/ Bipin Varshney शारदीय नवरात्र और लक्ष्मी पूजा सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में समाज में आध्यात्मिक एकता और हिंदुत्व चेतना के प्रसार हेतु “एक शुरुआत” नामक सामाजिक- धार्मिक अभियान की घोषणा की गई है.

इस पहल के तहत प्रत्येक मंगलवार और शनिवार शाम 7:30 बजे, अपने- अपने निकटतम हनुमान मंदिर में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है.
आयोजकों का कहना है कि “धर्म केवल आस्था का नहीं, बल्कि जीवन के मूल मूल्य और पहचान का विषय है. हिंदू के रूप में हमारा धर्म केवल लिखने के लिए नहीं, बल्कि जीने के लिए है.”
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी संवाद, एकता और बच्चों में धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देना है. पाठ के बाद भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे बजरंगबली के चरणों का सिंदूर तिलक के रूप में लगाएँ.
कांड्रा से आरंभ हुआ यह संदेश धीरे- धीरे अन्य कस्बों और शहरों तक फैलाने की योजना है.
“यह कोई आंदोलन नहीं, बल्कि मूक जागरण की दिशा में एक शुरुआत है,”.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
