कांड्रा/ Bipin Varshney आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार शाम कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू दंडाधिकारी अनुराग अमन के साथ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांड्रा बाजार और कांड्रा कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी ने दोनों पूजा समितियों के अध्यक्षों से तैयारियों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए.
अधिकारियों ने पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करें. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
