कांड्रा कॉलोनी के दुर्गा पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कृत हुए प्रतिभागी

देखें video
श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी की ओर से बुधवार की रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों और युवाओं ने गीत, नृत्य, नाटक एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.
प्रतिभागियों को उत्साहित करने के लिए कमिटी की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए. प्रतिभागियों को आकर्षक सूटकेस, स्टेलेस स्टील कुकवेयर सेट,प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक केटल,किचेन डिलाइट सेट,आरती डांस प्रोग्राम में प्रथम शुभम दे, द्वितीय चिंताहरण, तृतीय स्थान निर्मल दास वहीं सांस्कृतिक डांस में प्रथम विजया पटनायक, द्वितीय यशि सिंह, तृतीय स्थान श्रेया वार्ष्णेय इसके अतिरिक्त, मंच पर प्रदर्शन करने वाले अन्य कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए 30 प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू एवं बॉलीवुड स्टार गोविंद पाठक मौजूद थे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मंच संचालन विजय महतो एवं गिरीश वार्ष्णेय द्वारा किया गया.
कमिटी अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा,उपाध्यक्ष विजय तिवारी, गिरीश वार्ष्णेय, रंजीत सेन, सचिव के दुर्गा राव,विनोद सेन,सह-सचिव सुख पाल सिंह,कोषाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, स्वाधीन महतो, हितेश वार्ष्णेय, के साई राव एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया. पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दुर्गा पूजा कमिटी की इस पहल की सर्वत्र सराहना हुई.

