कांड्रा/ Bipin Varshney चौका थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी में गुरुवार अहले सुबह एक ट्रक में आग लग गई. गनीमत रही कि इस घटना में जान- माल का नुकसान नहीं हुआ. ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. ट्रक कांड्रा की ओर से चौका की तरफ जा रहा था, तभी लखना सिंह घाटी में यह हादसा हुआ.

राहगीरों ने घटना की सूचना कांड्रा पुलिस को दी, घटना स्थल चौका थाना अंतर्गत होने के कारण कांड्रा पुलिस ने चौका थाना और अग्निशमन विभाग को सूचित किया. अग्निशमन वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.
अंदेशा है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. ऐसी घटनाएं अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होती हैं. इससे पहले भी कांड्रा-चौका मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जान- माल का नुकसान हुआ है.
video

