कांड्रा/ Bipin Varshney थाना अंतर्गत बुरुडीह के जंगल में पत्थर से कुचला हुआ एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती की पहचान नेहा नायक के रूप में हुई है जो शिवपुर गांव के निरुध नायक की पुत्री बताई जा रही है.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवती गुरुवार सुबह शौच के लिए निकली थी. जहां जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे से उसका पत्थर से कुचला हुआ शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. वहीं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
