कांड्रा/ Bipin Varshney गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत में शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक दिवसीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा कांड्रा शाखा प्रबंधक शशिकांत कुमार, आदित्यपुर कल्पनापुरी शाखा प्रबंधक सचिदानंद कुमार, गम्हरिया शाखा प्रबंधक संजीव कुमार और कांड्रा पंचायत मुखिया शंकरी सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे.
शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और पुनः केवाईसी जैसी सेवाओं से जोड़ा गया. इस दौरान पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई और खातों का पुनः केवाईसी कराया गया. ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
यह विशेष अभियान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
